फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा, अटल और राजीव तक ने चूमी मंदिरों की चौखट

Mon, 30 Jan 2017 11:47 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
बलरामपुर सीट से चुनाव लड़ने के दौरान हनुमानगढ़ी मंदिर से दर्शन-पूजन कर बाहर आते पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चुनावी बिगुल बजते ही रामनगरी अयोध्या में नेताओं की हाजिरी बढ़ जाती है। देश-प्रदेश ही नहीं, आसपास के क्षेत्रों से भी चुनावी मैदान में ताल ठोंक रहे नेता मंदिर की चौखट पर मत्था टेकने जरूर आते हैं। देश के प्रधानमंत्री रहे स्व. इंदिरा गांधी, स्व. राजीव गांधी के साथ अटल बिहारी वाजपेयी तक ने चुनाव के दौरान प्रसिद्ध मंदिरों की चौखट को चूमा है।
विज्ञापन


अब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले के प्रत्याशियों के साथ अवध व पूर्वांचल के नेताओं का रोजाना आना-जना लगा हुआ है। इसके अलावा जिले के कई अन्य मंदिरों में भी दर्शन-पूजन को लोग का आधार मानकर जुट रहे हैं।

प्रदेश में विधानसभा चुनाव अब शबाब पर आ चुका है। जिले में पांचवें चरण में मतदान होना है। लगभग सभी दलों ने पांचों विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिया है, हालांकि भारतीय जनता पार्टी ने बीकापुर व गोसाईगंज विधानसभा सीटों पर अपने पत्ते नहीं खोले हैं।
विज्ञापन


सभी दलों से घोषित प्रत्याशियों के साथ अघोषित सीटों पर दावेदार की दौड़ में शामिल नेता रामनगरी की परिक्रमा लगातार कर रहे हैं। बजरंग बली की प्रधानतम पीठ हनुमानगढ़ी व कनक भवन मंदिर नेताओं की पहली पसंद है। चुनावी वैतरणी पार करने के लिए नेता जनता जनार्दन से पहले भगवान की चरण वंदना करना नहीं भूल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें