भारतीय कुश्ती संघ की रविवार को होने वाली बैठक अचानक निरस्त कर दी गई। अयोध्या जिले की सीमा पर होटल हेरीटेज में होने वाली इस बैठक को लेकर शनिवार रात से ही काफी गहमागहमी थी।
अयोध्या जिले की सीमा पर होटल हेरीटेज में रविवार पूर्वाह्न11 बजे अखिल भारतीय कुश्ती संघ की बैठक होनी थी जिसको लेकर शनिवार रात से ही काफी गहमागहमी थी। बैठक में शामिल होने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान आदि कई स्थानों से 27 सदस्य यहां आए थे। सबको 11 बजे बैठक का इंतजार था, लेकिन अचानक करीब 10:30 बजे ही एक-एक कर सदस्यगण बाहर निकलने लगे। पता चला कि संघ की बैठक को निरस्त कर दिया गया है। बैठक क्यों निरस्त की गई ये पूछने पर सदस्यों ने कुछ भी बोलने से साफ मना कर दिया।
ये भी पढ़ें - भाजपा कार्यसमिति की बैठक में बोले सीएम योगी, मोदी है तो मुमकिन है वैश्विक मंत्र बन गया है
ये भी पढ़ें - सीएम योगी ने कहा- अप्रैल-मई तक कराएंगे निकाय चुनाव, विधायक-सांसद रखें तैयारी
बड़ी मुश्किल से भारतीय कुश्ती संघ के दिल्ली के अध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी केवल इतना बोले कि ऊपर से आदेश आया है। कुश्ती और बैठक दोनों रद्द हो गई हैं। अब जो कुछ भी करना है सरकार को करना है। इतना बोल कर वो भी अपनी गाड़ी में बैठे और चले गए। कुश्ती संघ की इस बैठक में कुल 68 सदस्यों को शामिल होना था। बैठक रद्द होने की सूचना मिलने पर जो अयोध्या के निकट थे, वे हनुमानगढ़ी दर्शन करके वापस लौट लिए और जो अयोध्या नहीं पहुंच पाए थे, वे आधे रास्ते मेें ही वापस हो गए।