अयोध्या। स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय व्यापारी सेना ने शहीदों के परिवारीजनों को सम्मानित किया। समारोह के मुख्य अतिथि एसपी सिटी मधुबन सिंह रहे। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक दुबे ने बताया कि शहीद राजकुमार यादव की धर्मपत्नी ज्ञानमती यादव, रामप्रसाद यादव की धर्मपत्नी जानकी देवी, राष्ट्रपति पदक से सम्मानित सरदार श्रवणजीत सिंह की पुत्री परमजीत कौर को सम्मानित किया गया।
इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप मे भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक जीतने वाली बालिका अंशिका श्रीवास्तव व खिलाड़ी अभिनव शुक्ला को भी सम्मानित किया गया। संचालन बृजेंद्र दुबे ने किया। इस दौरान अजीत प्रताप यादव, नीरज पाठक, विजेश श्रीवास्तव, जसबीर सिंह, उमाकांत तिवारी, नवमीलाल गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद