फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IT Raid: लधानी ग्रुप की फैक्ट्री व आवास पर आयकर विभाग का छापा

Sat, 08 Oct 2022 06:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या

सार

अयोध्या में लधानी ग्रुप के आवास पर आयकर विभाग ने छापेमारी की। टीम ने अभिलेखों का निरीक्षण किया। इस दौरान किसी को भी इधर-उधर जाने की इजाजत नहीं थी।
विज्ञापन
चांदपुर स्थित प्लांट पर छापे के दौरान मौजूद अधिकारी। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लधानी ग्रुप की चांदपुर स्थित अमृत बॉटलर्स और रामनगर स्थित उनके आवास पर आयकर विभाग की टीम ने शुक्रवार सुबह सात बजे छापा मारा। कार्रवाई के दौरान आयकर अधिकारियों ने प्लांट और आवास को पूरी तरह से बंद करा दिया।
विज्ञापन


देर शाम तक कार्रवाई चलने से यहां हलचल की स्थिति रही। आयकर अधिकारियों की टीम सुबह लगभग सात बजे ही पांच गाड़ियों से लधानी ग्रुप की चांदपुर स्थित अमृत बॉटलर्स फैक्टरी और इसके मालिक राकेश लधानी के रामनगर कॉलोनी पर पहुंच गई।

दोनों स्थानों पर पहुंचते ही अफसरों ने मुख्य प्रवेश द्वार बंद करा दिया। किसी को भी बाहर जाने की इजाजत नहीं दी। बताया गया है कि अफसरों ने आयकर से संबधित अभिलेखों की जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन


लगभग दो बजे आयकर विभाग की एक और गाड़ी भी फर्म पर पहुंची। इस दौरान पुलिस के वाहन आए और गए। हालांकि आयकर विभाग के अफसरों ने कुछ भी बोल नहीं रहे थे। न ही वह लोग जांच पड़ताल के दौरान बाहर निकले। जांच की कार्रवाई देर शाम तक चली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें