फैजाबाद के पटरंगा के ग्राम न्यामतपुर में मतदान के पूर्व पहचान पत्र दिखाते मतदाता।
- फोटो : अमर उजाला
जिले के पटरंगा थाना क्षेत्र के दो गांवों के मतदाताओं ने रविवार को बाराबंकी जिले के दरियाबाद विधान सभा क्षेत्र के विधायक के लिए मत का दान किया। यह दोनों गांव फैजाबाद जिले में आते है लेकिन परिसीमन में यह दरियाबाद विधानसभा से जुड़े हैं। जिसके चलते यह दोनों गांव अभी तक विकास से भी अछूते हैं।
थाना क्षेत्र के कोटवा व नियामतपुर गांव में रविवार को मतदान हुआ। थानाध्यक्ष गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि दोनों गांवों में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान की प्रक्रिया संपन्न हुई। मतदान के दौरान लोगों में कहीं कोई बात नहीं हुई। रामसनेही घाट एसडीएम एसपी सिंह ने बताया कि पटरंगा थाना क्षेत्र के दोनों गांवों में 65 फीसदी मतदान हुआ है। जो शांति पूर्ण संपन्न हो गया है। यहां लोगों ने बढ़ चढ़ कर मतदान किया।