फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही भर्ती दौड़ में दो बेहोश

Thu, 07 Apr 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
बेहोश युवती को अस्पताल ले जाते पुलिस कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से आयोजित महिला सिपाही भर्ती के लिए गुरुवार को फिजिकल टेस्ट गुरुवार को शुरू हो गया। 12 दिवसीय भर्ती प्रक्रिया के पहले दिन 652 महिला अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाई। इस दौरान पुलिस लाइन में दो अभ्यर्थियों के बेहोश होने से हड़कंप मच गया। पुलिस लाइन के डॉक्टरों ने इलाज किया है।
विज्ञापन


पुलिस महकमे में भर्ती के लिए पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से प्रक्रिया शुरू की गई है जो कि 18 अप्रैल तक चलेगी। अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट परिक्षेत्र मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन में शुरू हुआ है। भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन करने वाली परिक्षेत्र की महिला अभ्यर्थियों की पहली खेप को गुरुवार की सुबह पुलिस लाइन ग्राउंड पर दौड़ के लिए बुलाया गया था।

सुबह शुरू हुई प्रक्रिया में कई चरणों में कुल 652 महिला अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाई। भीषण गर्मी व तपिश के चलते अभ्यर्थियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। दौड़ के लिए 2.4 किलोमीटर की दूरी तय की गई थी। दो अभ्यर्थी दौड़ के दौरान ही बेहोश हो र्गइं।
विज्ञापन


जिसके चलते प्रक्रिया में लगाये गये जवानों ने दोनों को लाइन में तैनात चिकित्सक के पास पहुंचाया। जहां दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया। पुरुष अभ्यर्थियों की दौड़ 16 अप्रैल से शुरू होगी। भर्ती के नोडल अधिकारी एसपी देहात कुलदीप नारायण ने बताया कि शुक्रवार को एक हजार अभ्यर्थियों को दौड़ के लिए बुलावा पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें