फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसूचना की व्यवस्था में करें सुधार ः कमिश्नर

Wed, 30 Mar 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट का निरीक्षण करते कमिश्नर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कमिश्नर सूर्य प्रकाश मिश्र ने बुधवार को कलेक्ट्रेट का निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर की सफाई व्यवस्था के साथ पटल के अभिलेखों के रख-रखाव और कार्यप्रणाली को देखा। उन्होंने जनसूचना पटल की व्यवस्था में सुधार का निर्देश दिया।
विज्ञापन


कमिश्नर कलेक्ट्रेट के निरीक्षण के लिए सुबह लगभग साढ़े दस बजे पहुंचे थे। यहां प्रशासन के अफसरों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया। डीएम के गोपनीय कक्ष से शुरू करके एडीएम वित्त एवं राजस्व, सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय का अवलोकन करने के बाद वह अंग्रेजी दफ्तर पहुंचे।

यहां एक-एक पटल के अभिलेखों और कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने जन सूचना पटल के अभिलेखों को देखने के बाद इसमें सुधार के लिए अपर जिलाधिकारी प्रशासन को निर्देश दिया। बताया गया कि जनसूचना से संबंधित प्रकरणों में सूचनाओं के आदान-प्रदान के इंद्राज सही नहीं पाए गए।
विज्ञापन


मुख्य राजस्व कार्यालय और ईआरके सेक्शन के विभिन्न पटलों का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने अभिलेखागार में अभिलेखों के रख-रखाव और कार्य प्रणाली को देखा। यहां के बाद उन्होंने मिल्कीपुर तहसील स्थित कार्यालयों का भी निरीक्षण किया।

उनके साथ प्रभारी जिलाधिकारी व सीडीओ एके बंगारी, एडीएम सिटी आरएन शर्मा, एडीएम वित्त एवं राजस्व जयशंकर त्रिपाठी, सिटी मजिस्ट्रेट वीके पांडेय, एसडीएम सोहावल अमित सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें