फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर जेल मामले में आख्या तलब

Sat, 04 Jul 2015 11:37 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बताया जा रहा कि संस्था के अधिशासी अभियंता व प्रोजेक्ट मैनेजर को फैजाबाद कारागार प्रशासन की ओर से अवगत करा दिया गया है। इंजीनियरों की आख्या आने के बाद उसे जल्द मुख्यालय भेजा जाएगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि अंबेडकरनगर में जिला कारागार का निर्माण कराया जा रहा है। फैजाबाद के वरिष्ठ जेल अधीक्षक को नोडल अधिकारी बना उनकी निगरानी में निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

जेल का निर्माण करा रही कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम की ओर से घटिया सामग्री का प्रयोग किए जाने की शिकायतें हुई थीं। लेकिन इसमें कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


पिछले दिनों ‘अमर उजाला’ ने जेल परिसर का मुआयना कर सच्चाई उजागर की थी, तो कारागार प्रशासन में हड़कंप मच गया था। इसके बाद खबर का संज्ञान लेकर तत्कालीन वरिष्ठ जेल अधीक्षक एसके मैत्रेय ने एक टीम गठित कर मामले की जांच कराई थी।

फैजाबाद जेल की टीम को भी निर्माण कार्यों में कमी मिली थी। जिसके बाद वरिष्ठ जेल अधीक्षक की ओर से महानिरीक्षक जेल को पत्र भेज पूरे मामले से अवगत कराया गया था। बताया जा रहा कि आईजी जेल ने विभागीय अधिशासी अभियंता से संस्था के इंजीनियरों से रिपोर्ट तलब करने का निर्देश दिया था।

जिसके बाद मुख्यालय के अधिशासी अभियंता ने यहां के जेल प्रशासन को पत्र भेज कार्यदायी संस्था के जिम्मेदार अभियंताओं से आख्या तलब करने को कहा है। इसकी पुष्टि करते हुए प्रभारी वरिष्ठ जेल अधीक्षक/जेलर कैलाशपति त्रिपाठी ने बताया कि कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को पत्र भेज दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें