फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में राउंड द क्लॉक जांच और तलाशी

Mon, 05 Dec 2016 11:08 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
सोमवार की देर शाम रामनगरी की गलियों में रुटमार्च करते पैरामिलेट्ररी के जवान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अयोध्या में विवादित ढांचा ढहाए जाने की बरसी पर पुलिस महकमे ने राउंड द क्लॉक जांच व तलाशी का अभियान छेड़ दिया है। जनपद की ओर आने वाले मार्गों समेत रामनगरी के नाकों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सार्वजनिक स्थलों पर जांच व तलाशी का काम जारी है।
विज्ञापन


सुरक्षा के मद्देनजर भारी तादाद मेें पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। रामनगरी के विवादित ढांचा ध्वंस की बरसी पर पुलिस महकमे ने रणनीति तैयार कर उसका अनुपालन कराना शुरू कर दिया है।

रविवार की रात से ही बम खोजी व निरोधी दस्ते व एंटी सेबोटाज चेक टीम के साथ खुफिया महकमे के कर्मियों के साथ जुड़वा शहरों अयोध्या व फैजाबाद में होटल, धर्मशाला, लाज व रेस्टोरेंट तथा सार्वजनिक स्थलों की जांच व तलाशी का अभियान शुरू कर दिया।
विज्ञापन


रात के अंधेरे में जुड़वा शहरों के होटल, धर्मशाला व लाज में रुके लोगों की जांच व तलाशी कराई गई। संचालकों को बिना पहचान पत्र देखे तथा रजिस्टर पर अंकित किये किसी को रुकने न देने व किसी संदिग्ध व्यक्ति अथवा वस्तु की तत्काल जानकारी पुलिस व प्रशासन को देने की हिदायत दी गई। सोमवार की सुबह पुलिस फोर्स ने बम खोजी व निरोधी दस्ते व एंटी सेबोटाज चेक टीम और खुफिया कर्मियों के साथ कचहरी परिसर के बाहर और भीतर सघन तलाशी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें