फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांकी रही अव्वल, तो राममंदिर होगा सर्वोत्तम

विज्ञापन
ट्रस्टी डॉ.अनिल मिश्र - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। गणतंत्र दिवस पर नई दिल्ली के राजपथ पर हुई परेड में इस बार अयोध्या की धरोहर आकर्षण का केंद्र रही। इस झांकी को देश की अन्य झांकियों के मुकाबले अव्वल चुना गया। राममंदिर मॉडल की झांकी को प्रथम स्थान मिलने पर रामनगरी के संत-धर्माचार्यों व ट्रस्टियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि जब झांकी अव्वल रही है तो कल्पना की जा सकती है राममंदिर विश्व का सर्वोत्तम मंदिर होगा।
विज्ञापन

दशरथ महल बड़ास्थान के महंत बिंदुगाद्याचार्य स्वामी देवेंद्र प्रसाद आचार्य ने कहा कि राजपथ की झांकी पर अयोध्या की धरोहर देखकर मन मुदित हो गया। यह तय हो गया है कि अयोध्या में बनने जा रहा राममंदिर न सिर्फ आस्था का सबसे बड़ा केंद्र होगा बल्कि दुनिया की बेहतरीन कृतियों में शामिल होगा। महंत डॉ. भरत दास ने कहा कि राममंदिर की झांकी देखकर पीएम भी निहाल हो उठे।
यह तय है कि राममंदिर निर्माण से राष्ट्रमंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त होने जा रहा है। राजपथ पर राममंदिर के प्रति अद्भुत श्रद्धा का नजारा दिखा। नाका हनुमानगढ़ी के महंत रामदास ने कहा कि यह गौरव की बात है कि संपूर्ण देश की झांकियों के बीच राममंदिर मॉडल की झांकी को पहला स्थान मिला। यह साबित करता है कि पूरे देश में भगवान श्रीराम के प्रति अगाध आस्था है।
विज्ञापन

ज.गु.रामदिनेशाचार्य बोले कि राममंदिर मॉडल की झांकी उसके आगे महर्षि बाल्मीकि की प्रतिमा यह अयोध्या की धार्मिक विरासत की प्रस्तुति थी। जब मॉडल इतना सुंदर दिख रहा था तो जिस दिन मंदिर बनकर खड़ा होगा वह न सिर्फ भव्यता की नजीर होगा बल्कि राष्ट्र के गौरव का भी प्रतिबिंब होगा। महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा राजपथ पर अयोध्या में बनने जा रहे राममंदिर की भव्य झलक झांकी के माध्यम से न सिर्फ भारतवासियों ने बल्कि विदेशी भक्तों ने भी देखी।
मंदिर मॉडल की झांकी को प्रथम स्थान मिलने का मतलब है हिंदू धर्म की जड़ों तक समाई अयोध्या की धार्मिक महत्ता का पुरस्कृत होना। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने कहा कि राजपथ की परेड में राममंदिर मॉडल की झांकी को प्रथम स्थान मिलने का समाचार सुनकर मन गदगद है। ट्रस्ट का प्रयास है कि राममंदिर सदियों तक अक्षुण्ण बना रहे साथ ही साथ वास्तुकला की दृष्टि से भी दुनिया के नायाब कृतियों में शामिल हो। इसके लिए वास्तुशास्त्रियों की कमेटी बनाई गई है। राममंदिर भव्यतम, दिव्यतम व सर्वोत्तम कृति हो ऐसा प्रयास है।

ज.गु.रामदिनेशाचार्य- फोटो : FAIZABAD

महंत गिरीशपति त्रिपाठी- फोटो : FAIZABAD

महंत रामदास- फोटो : FAIZABAD

महंत बिंदुगाद्याचार्य स्वामी देवेंद्रप्रसादाचार्य- फोटो : FAIZABAD

महंत डॉ.भरत दास- फोटो : FAIZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें