अयोध्या-सीएचसी बीकापुर में कोविड की वैक्सीन लगाते स्वास्थ्य कर्मी
- फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर में कोरोना से बचाव के लिए शुक्रवार को भी कोविड टीकाकरण किया गया। केंद्र के सहायक शोध अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 100 लोगों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगा।
जिसमें आठ लोगों को पहला टीका लगा और 92 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगाया गया। वेटिंग रूम में टीकाकरण करवा चुके लाभार्थियों को आधे घंटे तक देखरेख के लिए रोका गया।
इस मौके पर अधीक्षक अब्दुल खतीब अंसारी, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी देव प्रकाश वर्मा, सहायक शोध अधिकारी आरके सिंह, फार्मासिस्ट गिरधारी, अखिलेश सिंह, स्टाफ नर्स सुमन सिंह सहित तमाम स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
सीएचसी अधीक्षक अब्दुल खतीब अंसारी ने कहा कि यह टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। यह कोविड महामारी से लड़ने में सहायक होगा। इसलिए सभी को यह टीका जरूर लगवाना चाहिए।
अयोध्या-सीएचसी बीकापुर में कोविड की वैक्सीन लगाते स्वास्थ्य कर्मी- फोटो : FAIZABAD