फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवध विवि के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल, निशंक होंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलाधिपति एवं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी। विशिष्ट अतिथि पर्वतारोही एवं पद्मश्री श्रीमती अरूणिमा सिन्हा को समारोह में मानद उपाधि दी जाएगी।
दीक्षांत समारोह में स्नातक एवं परास्नातक स्तर पर सर्वोच्च अंक पाने वाले सौ विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किये जाएंगे, जिसमें 58 कुलाधिपति स्वर्ण पदक, 25 कुलपति स्वर्ण पदक एवं दानस्वरूप में 17 स्वर्ण पदक प्रदान किये जाएंगे। लगभग 50 अभ्यर्थियों को पीएचडी दी जाएगी।
विज्ञापन

स्नातक एवं परास्नातक स्तर पर सात सौ अधिक छात्रों को उपाधि दी जायेगी। इस बार भी दीक्षांत समारोह में पदक पाने वाले छात्र-छात्राओं, विश्वविद्यालय कार्यपरिषद्, विद्यापरिषद्, सभा कोर्ट के सदस्यों एवं अन्य सम्मानित सदस्यों को पुरुष परिधान में सफेद कुर्ता एवं सफेद पायजामा तथा महिला परिधान में सफेद कुर्ता एवं सफेद सलवार अथवा लाल बार्डर की सफेद साड़ी में आना होगा। समारोह में लगभग ढाई हजार लोगों की बैठने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें