फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू व बुखार के मरीजों से पटा अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले में डेंगू समेत अन्य वायरल बुखार का कहर तेजी से बढ़ रहा है। जिला अस्पताल गुरुवार को डेंगू व बुखार के मरीजों से पटा मिला। पूर्व में बनाया गया आठ बेड का डेंगू वार्ड फुल चल रहा है।
विज्ञापन

मेडिकल वार्ड में बने 16 बेड के डेंगू वार्ड में नौ व आईसीयू में डेंगू का एक मरीज गुरुवार को भर्ती मिला। इसके अलावा मेडिकल वार्ड में ही तेज बुखार, बदन दर्द आदि के 24 व आईसीयू में पांच मरीज भर्ती मिले।
इनमें ज्यादातर मरीजों का कार्ड से डेंगू जांच भी बाहर से हुई है। डेंगू की पुष्ट जांच के लिए नमूना भी लिया गया है। रिपोर्ट आने तक इन्हें पाइरेक्सिया का मरीज मानकर उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

फिजीशियन डॉ. प्रशांत द्विवेदी ने बताया कि इन दिनों मौसम बदल रहा है। इसकी वजह से तमाम लोग बुखार की चपेट में आ रहे हैं। लोगों को इसे लेकर सतर्क रहना चाहिए। बुखार आने पर आराम करें, पानी खूब पिएं और दिन भर में तीन से चार बार पैरासीटामॉल का सेवन करें।
विज्ञापन

आराम न होने पर चिकित्सक से संपर्क करें और उपचार कराएं। उन्होंने कहा कि मरीजों की रिकवरी भी तेजी से हो रही है। इसलिए अधिक भयभीत होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें