फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: रामलला के अभिषेक के लिए एकत्र किया 155 देशों का पवित्र जल

Wed, 05 Apr 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या । राम जन्मभूमि में राम मंदिर का निर्माण जोरों पर चल रहा है। राम लला के गर्भगृह की बीम रखने का काम भी शुरू हो चुका है। अगले महीने से छत डालने का काम भी शुरू हो जाएगा। वही राम लला की प्राण प्रतिष्ठा जनवरी 2024 में करने की तैयारी है। भव्य गर्भ गृह में रामलला का अभिषेक विश्व भर की पवित्र नदियों एवं तीर्थों के जल से किए जाने की योजना है। अब तक विश्व के 155 देशों से पवित्र जल एकत्र किया जा चुका है।
विज्ञापन

राम मंदिर के लिए दुनिया भर से पानी एकत्र करने का अभियान दिल्ली स्टडी ग्रुप के अध्यक्ष विजय जौली द्वारा शुरू किया गया था। इस अभियान के क्रम में अब तक सात महाद्वीपों के 155 देशों के पवित्र जल को एकत्र किया जा चुका है। विजय जौली बृहस्पतिवार को अयोध्या आ रहे हैं वह रामलला का दर्शन करने के साथ-साथ श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे और दुनिया भर से पवित्र जल एकत्र करने की अपनी योजना को भी मीडिया के साथ साझा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें