फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2180 स्थानों पर भोर में होलिका दहन

Tue, 22 Mar 2016 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
दहन के लिए सजी होलिका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
होली का जश्न और हुड़दंग की तैयारी पूरे सबाब पर है। बाजारों में अबीर-गुलाल, रंग-पिचकारी संग खाने-पीने के सामानों की खरीद के लिए मंगलवार को भारी भीड़ उमड़ी। दफ्तरों व स्कूलों में छुट्टी के साथ जमकर अबीर-गुलाल उड़े। जिधर देखो होलियारों और हुड़दंगियों की टोली सज रही है।
विज्ञापन


जिले के 2180 स्थानों पर बुधवार रात में सवा तीन बजे होलिका दहन को लेकर उत्साह छाया हुआ है। कई जगह डीजे की धुन पर नाच-गाने का दौर दिन ढलते से शुरू हो गया है। उधर सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्त इंतजाम किए हैं।

होली की छुट्टी के साथ शहर से गांव की फिजा होली मय हो गई है। जिले में कुल 2180 स्थानों पर होलिका दहन की तैयारी हो गई है। इसमें जुड़वा शहर के अयोध्या में 113, नगर कोतवाली क्षेत्र में 207, कैंट थाना क्षेत्र में 78 स्थानों पर बुधवार रात सवा तीन बजे होलिका दहन को लेकर उत्साह है।
विज्ञापन


जगह-जगह डीजे की धुन पर दिन ढलते ही युवाओं की टोली थिरकती दिखी। उधर कलेक्ट्रेट, विकास भवन, जिला अस्पताल, शिक्षा भवन, अवध विवि, कृषि भवन समेत निर्माण इकाइयों आदि के कार्यालयों में मंगलवार को होली का सुरूर छाया रहा। छुट्टी से पहले जमकर अबीर-गुलाल उड़ा।

इस दौरान महिला कर्मी भी किसे से पीछे नहीं रहीं। केंद्रीय विद्यालय, जीसीआई समेत कई संस्थानों में होली की धूम रही। उधर, अवध विवि के भौतिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग में हर्षोल्लास के वातावरण में होली मिलन समारोह हुआ।

इस अवसर पर प्रभारी विभागाध्यक्ष डॉ. केके वर्मा ने मुख्य अतिथि संकायाध्यक्ष विज्ञान संकाय प्रो. रामलखन सिंह सहित केंद्रीय पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ. आरके सिंह, डॉ. सुभाष यादव, प्रदीप सिंह एवं विभाग के शिक्षकों डॉ. नरेश चौधरी, डॉ. अनिल यादव, गया प्रसाद का स्वागत करते हुए इस आयोजन से रंग भरी जिंदगी एवं हर्षोल्लास से जीने की बात की।

प्रो. रामलखन ने समारोह की सराहना करते हुए कहा कि यह एक अच्छी परंपरा की शुरुआत है। इसमें सभी लोग गिले शिकवे भूलकर जिंदगी का आनंद लें। इस कार्यक्रम में विभाग के कर्मचारियों के अलावा बड़ी संख्या में छात्र/छात्राएं भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें