फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: होली स्पेशल बसों का संचालन कल से

Thu, 02 Mar 2023 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। होली में यात्रियों की सुविधा के लिए 3 से 12 मार्च तक अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। अयोध्या परिक्षेत्र के सभी डिपो से दिल्ली समेत कानपुर, लखनऊ, आजमगढ़, गोरखपुर, प्रयागराज के लिए बसों की कमी नहीं होगी।
विज्ञापन


जरूरत पड़ने पर बसों के अतिरिक्त फेरे भी लगाए जाएंगे। यहीं, चालक व परिचालकों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रोत्साहन राशि भी देने का प्लान किया गया है।

उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम के अयोध्या परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक विमल रंजन ने बताया कि होली पर यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए रोडवेज की बसें तैयार हैं। पूर्व में ही परिक्षेत्र की सभी 237 बसों का मेंटीनेंस कराकर तैयार कर लिया गया है।

तीन से 12 मार्च तक परिक्षेत्र में 60 स्पेशल बसों का संचालन किया जाएगा। यह बसें डिपो में 65 प्रतिशत से ज्यादा लोड फैक्टर बढ़ने पर ही सड़क पर उतरेंगी।

उन्होंने बताया कि अयोध्या से दिल्ली के लिए बसों की कमी नहीं होने दी जाएगी। इसके अलावा कानपुर, लखनऊ, आजमगढ़, गोरखपुर, प्रयागराज, वाराणसी, रायबरेली समेत अन्य रूटों पर चल रहीं बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन


वर्तमान में 169 रूट पर अयोध्या डिपो की 113 बसें चल रही हैं। इसके अलावा बाहरी डिपो की बसों को मिलाकर यहां से प्रतिदिन करीब 350 बसें गुजरती हैं। इसमें 12 हजार से ज्यादा यात्री सफर करते हैं।

होली, दीपावली समेत अन्य पर्व व मेलों के दौरान यह संख्या तीन गुना से ज्यादा हो जाती है। उन रूटों पर कम बसें चलाई जाएंगी, जहां की सवारियां कम मिलती हैं।

बताया कि सभी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को निर्देशित किया गया है कि वह अपने-अपने बस स्टेशन पर यात्रियों के लिए बैठने की सुविधा, पेयजल, प्रकाश, प्रसाधन आदि की उचित व्यवस्था कर लें। इस अवधि के लिए विषम परिस्थितियों को छोड़कर अवकाश पर रोक लगा दी गई है।

चालक-परिचालक को 400 रुपये प्रोत्साहन राशि
आएम ने बताया कि निर्धारित फेरे से अधिक फेरे लगाने व अतिरिक्त दूरी तय करने पर चालक व परिचालकों को प्रतिदिन 400 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। बताया कि 3 से 12 मार्च तक लगातार 10 दिनों में उन्हें चार हजार रुपए दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें