फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर मचेगा धमाल, प्रशासन तैयार

विज्ञापन
अयोध्या-बाजार से गुलाल की खरीदारी करते लोग - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। होली के रंग में किसी तरह का भंग न पड़े, इसके लिए प्रशासन तैयार है। स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम व पुलिस प्रशासन सुरक्षा के साथ सभी नागरिक सुविधाएं देने की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। 9 मार्च को होलिका दहन के बाद 10 मार्च को होली खेली जाएगी। वहीं, होली का त्योहार में किसी तरह की अड़चन न आए, इसके लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम कर रखे हैं।
विज्ञापन

एसपी सिटी विजयपाल सिंह के अनुसार जनपद की समस्त पुलिस बल के साथ 1 कंपनी पीएसी, 50 एसआई, 120 होमगार्ड के साथ ग्रामीण चौकीदार व पीआरडी के जवानों की तैनाती की गई है। इसके अलावा सादी वर्दी में पुलिस व खुफिया विभाग के जवान, फायरब्रिगेड, डॉग व बम स्क्वॉयड तैनात रहेगी। बताया कि होली में शराब पीकर हुड़दंग करने वाले या वाहन चलाने वालों पर अंकुश लगाने के लिए ट्रैफिक व स्थानीय पुलिस ब्रेथ एनलाइजर के साथ सक्रिय रहेगी। सीसीटीवी व बॉडीवान कैमरे से भी लोगों पर निगाह रखी जाएगी।
इसके अलावा जिले के सभी 2195 होलिका दहन वाले स्थलों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, साथ ही संबंधित थाना व चौकी प्रभारी को निगरानी का जिम्मा सौंपा गया है। बताया कि होली पर हुड़दंग मचाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन

दिनभर आएगा पानी
सफाई व पेयजल आपूर्ति के संदर्भ में नगर आयुक्त डॉ. नीरज शुक्ला का कहना है कि 9 व 10 मार्च को दिनभर पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। सफाई व्यवस्था के लिए सफाईकर्मियों की ड्यूटी तय कर दी गई है। वहीं, विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता प्रथम मनोज कुमार गुप्त ने बताया कि अयोध्या-फैजाबाद जुड़वा शहरों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही, त्योहार को देखते हुए आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए टीम बनाई गई है।
अस्पताल में एक वार्ड रिजर्व
होली में आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए जिला अस्पताल में 20 बेड का एक वार्ड रिजर्व रखा गया है। सीएमएस डॉ. एके राय के अनुसार होली के दिन दो सर्जन, एक फिजीशियन के साथ अन्य स्टाफ की अतिरिक्त तैनाती की गई है। इसके अलावा हर तरह की दवाइयों का भी स्टाक किया गया है। इसके अलावा अयोध्या के श्रीराम अस्पताल समेत सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सीय सुविधाओं के अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं।
जिले में 2195 स्थानों पर होगा होलिका दहन
जिले में कुल 2195 स्थानों पर होलिका दहन होगा। इसमें अयोध्या में 113, नगर कोतवाली में 207, कैंट थाना क्षेत्र में 78 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा।
सेक्टर व स्टेटिक्स मजिस्ट्रेटों की तैनाती
शहर में चौक, रिकाबगंज, फतेहगंज, सहादतगंज में सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही पुलिस चौकियों को आधार बनाकर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इनमें सेक्टर चौकी चौक, अलीगढ़, साहबगंज, हसनूकटरा, रिकाबगंज, रामनगर, फतेहगंज, देवकाली, नवीनमंडी, सिविल लाइन/जेल/सिविल कोर्ट, सदर बाजार/मीरनघाट, सहादतगंज/औद्योगिक क्षेत्र, भदरसा, रूदौली कस्बे में स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को तैनात किया गया है। देहात क्षेत्र के संवेदनशील स्थलों पर भी मजिस्ट्रेटों को तैनात किया गया है। इनमें भदरसा, रुदौली, शाहगंज, अमानीगंज, अमसिन, गोसाईगंज में सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें