फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर बढ़ी चौकसी, रेलवे स्टेशन पर तलाशी

Mon, 21 Mar 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
होली के मद्देनजर रेलवे स्टेशन सोमवार की सुबह विशेष सुरक्षा घेरे में रहा। प्रवेश के सभी द्वारों पर वर्दी और सादे कपड़ों में पुलिस के जवानों ने यात्रियों और स्टेशन की सुरक्षा में कोई चूक न हो, इसके लिए सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान स्टेशन पर पहुंचीं डाउन कोटा-पटना, दून और फरक्का एक्सप्रेस के कोचों और यात्रियों के सामानों को खंगाला गया।
विज्ञापन


एसपी रेलवे सोनिया सिंह ने होली के मद्देनजर फैजाबाद में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिये हैं। सोमवार सुबह स्टेशन पर सुरक्षा कर्मियों का खास पहरा बैठा दिया गया। सुबह जीआरपी के थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार सिंह व उपनिरीक्षक श्याम देव चौधरी मय हमराह और जिले की बीडीडीएस टीम (बम डिस्पोजल एंड डिटेक्शन स्क्वायड) टीम ने सघन तलाशी शुरू की।

कोई यात्री बिना जांच परख अंदर प्रवेश नहीं पा रहा था। जीआरपी लाउडहेलर प्रसारण से यात्रियों को अपरिचितों और उनके सामानों से सचेत करती रही। जिले के बीडीडीएस टीम ने और कुत्ता बॉलर के साथ कोटा-पटना एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस के अलावा रेलवे स्टेशन, सर्कुलेटिंग एरिया और स्टैंड की तलाशी ली। तलाशी में सब कुछ सामान्य मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें