प्रतियोगिता के समापन पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर कीलथ ग्रेस ने खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र भेंट किया। प्रतियोगिता के अंडर-19 और अंडर-14 वर्ग में कनोसा कानवेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज ने टाईब्रेक में जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा किया।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के संयोजन में आयोजित प्रतियोगिता के अंडर-19 बालिका वर्ग का फाइनल मैच कनोसा कानवेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज और आर्य कन्या इंटर कॉलेज के बीच खेला गया।
दोनो टीमें गोल करने के लिए संघर्ष करती रही। निर्धारित समय में मैच गोल रहित बराबरी पर रहा। मैच में निर्णय के लिए टाईब्रक का सहारा लिया गया। टाईब्रेक में कनोसा कानवेंट की अनुष्का, एश्वर्या, प्रिया, निहारिका ने गोल कर टीम को 3-1 जीत दिलाई।
आर्यकन्या की तरफ से शीला ने एक मात्र गोल किया। प्रतियोगिता के अंडर-14 बालिका वर्ग का फाइनल मैच कनोसा कानवेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज और आर्य कन्या इंटर कॉलेज के बीच खेला गया।
दोनो टीमों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। दोनो टीमें निर्धारित समय में गोल नही कर पाई । मैच का निर्णय टाईब्रेक के हारे से किया गया। टाईब्रेक में कनोसा कानवेंट की मुस्कान 1-0 जीत दिलाई।
इस अवसर पर अनुज कुमार, अनमोल जायसवाल, विजेंद्र सिंह, सीपी सिंह, अभिषेक सिंह जिला क्रीड़ा सचिव धर्मेंद्र सिंह मौजूद रहे।