अयोध्या। साइकिल सवार एक वृद्ध बंद रेलवे क्रॉसिंग पार करने के चक्कर में एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना बृहस्पतिवार सुबह करीब 7:45 बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान कोतवाली क्षेत्र के देवकाली धनीराम का पुरवा निवासी 60 वर्षीय कृष्ण कुमार सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने शव पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया।