फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सर्वोच्च अंक प्राप्त छात्र-छात्राओं को मिलेंगे 130 स्वर्ण पदक

Tue, 28 Feb 2023 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय का 27वां दीक्षांत समारोह 17 मार्च को होगा। इसमें स्नातक, परास्नातक में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को करीब 130 स्वर्ण पदक दिए जाएंगे। जबकि, 97 विद्यार्थियों को पीएचडी की उपाधि दी जाएगी। दीक्षांत समारोह की तैयारियां इन दिनों तेजी से हो रही हैं।
विज्ञापन


विवि के मीडिया प्रभारी विजयेंदु चतुर्वेदी ने बताया कि दीक्षांत समारोह में राज्यपाल व विवि की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल द्वारा परास्नातक छात्र-छात्राओं को 77 स्वर्ण पदक व कुलपति द्वारा स्नातक छात्रों को 36 स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे।

वहीं, दान स्वरूप 12 स्वर्ण पदक कुलाधिपति और कुलपति द्वारा स्नातक के पांच स्वर्ण पदक दिए जाएंगे। परिसर के स्नातक के 563 व परास्नातक के 706 छात्र-छात्राओं को उपाधि दी जाएगी।
विज्ञापन


बताया कि उपाधि धारक छात्र-छात्राओं को विवि में उपाधि एवं वेशभूषा उत्तरीय का वितरण 15 से 16 मार्च तक सुबह 10 बजे से सायं 4 बजे तक किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा भवन में वेशभूषा उत्तरीय व परीक्षा विभाग से उपाधि छात्रों को प्रदान की जाएगी। इसके लिए विद्यार्थियों को अपना आधारकार्ड लाना अनिवार्य होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें