अयोध्या। बीते दो दिनों से बादलों की आवाजाही लगी हुई है लेकिन बारिश नहीं हुई। दिन में निकली धूप व बादलों के चलते वातावरण में उमस है। वहीं, एनडी यूनीवर्सिटी के मौसम विभाग द्वारा आगामी 24 घंटे में तेज हवा व गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
गुरुवार को हुई बारिश के बाद शुक्रवार व शनिवार को जिले में बारिश नहीं हुई। वहीं दिन में निकली धूप व उमस ने उमस बढ़ा दी। हालांकि दिन भर बादलों की आवाजाही लगी रही लेकिन बारिश नहीं हुई।
एनडी यूनीवर्सिटी के मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश में घने बादल छाए रहने व तेज हवा व गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इससे तापमान में भी काफी कमी आएगी और गर्मी से निजात मिलेगी। मौसम वैैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने कृषकों से अपील की है कि जिनकी धान की नर्सरी तैयार है, वह वर्षा का लाभ उठाते हुए रोपाई करें।