फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, घरों-दुकानों में घुसा पानी

विज्ञापन
बारिश के दौरान छाता लगाकर जातीं महिलाएं। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। तेज हवा के साथ दिनभर हुई झमाझम बारिश से गुरुवार को जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। शहरी इलाके से लेकर गांव तक कई प्रमुख स्थान लबालब हो गए। जलभराव की समस्या से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

शहर में कई कार्यालयों समेत आवासों में पानी घुस गया। देहात की कई बाजारों में सड़कें तालाब बन गईं और दुकानो व घरों में पानी घुस गया। इस दौरान मकान भी धराशायी हुए हैं। सुबह से शुरू हुई बारिश का असर रहा कि स्कूल, दफ्तर, अस्पताल आदि में लोगों की उपस्थिति बेहद कम रही। अभी मौसम विभाग ने और बारिश की आशंका जताई है।
गुरुवार सुबह नौ बजे के बाद तेज हवा चली और देखते ही देखते बारिश होने लगी। सुबह से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। कभी बारिश धीमी होती तो कभी झमाझम होने लगती।
विज्ञापन

शहर से लेकर देहात तक झमाझम बारिश हुई। लोग दफ्तरों व स्कूल व रोजमर्रा के जीवनयापन के लिए तैयार होकर बैठे रहे और घंटों बारिश के थमने का इंतजार किया।
चार बजे के बाद बारिश कुछ थमी लेकिन बूंदाबंदी जारी रही। जिले भर में रिमझिम बारिश देर रात तक जारी रही। बारिश के कारण स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, तहसील, कचहरी सहित अन्य दफ्तरों में लोगों की उपस्थिति बेहद कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें