फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: छात्रा के साथ गलत नीयत से खंडहर में घुसे अधेड़ को पीटा

Tue, 03 Oct 2023 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर। तहसील परिसर के पास स्थित एक खंडहर में कक्षा सात की 12 वर्ष की छात्रा को बहला-फुसलाकर गलत नीयत से घुसे 50 वर्षीय अधेड़ को स्थानीय लोगों व तहसील कर्मियों ने पकड़कर जमकर पीटा और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब 11 बजे कुछ लोगों ने स्कूल ड्रेस पहने एक बच्ची को एक अधेड़ के साथ सुनसान खंडहर में जाते देखा। यह देख तहसील कर्मियों और स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर बंधक बना लिया और धुनाई कर दी। घटना की जानकारी होने पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पुलिस टीम के साथ पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी बीकापुर डॉ. राजेश कुमार तिवारी व प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार राय ने आरोपी अधेड़ को हिरासत में ले लिया व कोतवाली ले गए। स्कूली छात्रा को पूछताछ के लिए महिला पुलिस के सुपुर्द किया गया है।
आरोपी बीकापुर नगर पंचायत क्षेत्र का ही निवासी बताया जाता है। पीड़ित छात्रा एक परिषदीय विद्यालय की सातवीं कक्षा की छात्रा है जो स्कूल ड्रेस में थी। वह विद्यालय में गांधी जयंती कार्यक्रम में भाग लेकर घर वापस जा रही थी। सीओ डॉ. राजेश तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में छेड़छाड़ का मामला प्रतीत हो रहा है। बालिका के परिवारीजनों को बुलाया गया है। कानूनी कार्रवाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें