फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्येष्ठ मास के दूसरे मंगल पर मंदिरों में उमडे़ श्रद्धालु

Wed, 01 Jun 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
अयोध्या के हनुमानगढ़ी में दर्शन को उमड़े श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ज्येष्ठ महीने के दूसरे मंगलवार पर एक बार फिर जुड़वा शहरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। रिकाबगंज से चौक तक शरबत, हलवा, छोला-चावल, पूड़ी-सब्जी का प्रसाद पाने के लिए भारी भीड़ जुटी रही। इस दौरान सड़क पर जाम लगता रहा।
विज्ञापन


अयोध्या में सरयू तट से प्रमुख मंदिरों तक दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शनार्थियों की भीड़ भोर से देर रात तक बनी रही। नाका हनुमानगढ़ी, मरीमाता मंदिर, रिकाबगंज हनुमानगढ़ी, रेलवे स्टेशन पर भी विशेष आयोजन हुए।

ज्येष्ठ मास में पड़ने वाले प्रत्येक मंगलवार पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ हनुमंतलला के दरबार में उमड़ती है। दूसरे मंगलवार पर भोर से ही भारी भीड़ बजरंगबली के पूजन-अर्चन के लिए उमड़ी। चटख   धूप व उमस भरी गर्मी के बावजूद श्रद्धालु कतारबद्ध खड़े रहे।
विज्ञापन


इस दौरान श्रद्धालुओं ने बजरंग बली के खूब जयकारे भी लगाए। सरयू तट पर स्नान-दान के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ हनुमानगढ़ी, नागेश्वरनाथ, कनक भवन, कालेराम आदि मंदिरों में पहुंचती रही। भारी भीड़ से पहली बेला में ही नगरी में जगह-जगह जाम जैसी स्थिति बनी रही।

इसकी वजह से लोगों को आवागमन में परेशानी भी झेलनी पड़ी। नाका हनुमानगढ़ी में हनुमंतलला का वासंतीय पुष्पों से शृंगार किया गया। विशेष भोग लगाया गया। दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे।

शाम को मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन हुआ। मंदिर के महंत भास्कर दास, पुजारी रामदास, रामनेवाज दास आदि मौजूद रहे। रिकाबगंज हनुमानगढ़ी पर भी पुजारी रामजी की ओर से हनुमंत लला का विशेष पूजन-अर्चन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें