फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शशि हत्याकांड के मुख्य आरोपी ने लगाई फांसी, 10 साल की सजा काटकर 2017 में आया था घर

विज्ञापन
विज्ञापन
मिल्कीपुर। इनायतनगर थाने के बहुचर्चित शशि हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त व पूर्व सांसद स्व. मित्रसेन यादव के करीबी रहे विजयसेन यादव का शव शुक्रवार को पेड़ से लटका मिला। हत्या के इस मामले में विजयसेन को 10 वर्ष की सजा हुई थी। वह 2017 में सजा काटकर जेल से वापस आया था। पुलिस ने पत्नी से विवाद के चलते आत्महत्या करने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

इनायतनगर थाने के हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम डीह भरथी निवासी विजयसेन यादव (46) पुत्र स्व. केशवराज यादव का शव शुक्रवार को गांव से सटे बाग में आम के पेड़ से लटका हुआ मिला।
गांव वालों ने इसकी सूचना परिवारीजन व पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चौकी हैरिंग्टनगंज प्रभारी राजेश मिश्र ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।
विज्ञापन

जांच के दौरान पता चला कि पत्नी-पत्नी के बीच विवाद था, गुरुवार रात दोनों के बीच मारपीट भी हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चलेगा। मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है।
पूर्वमंत्री आनंद सेन से जुड़ा रहा है बहुचर्चित शशि हत्याकांड
विजय सेन यादव पूर्व सांसद स्व. मित्रसेन यादव का बहुत करीबी था। वर्ष 2007 में मिल्कीपुर के बहुचर्चित शशि हत्याकांड का वह मुख्य अभियुक्त था। इस हत्याकांड में विजयसेन के साथ पूर्व सांसद मित्रसेन यादव के पुत्र व तत्कालीन सपा सरकार के मंत्री आनंदसेन यादव भी आरोपी थे। नार्को टेस्ट व अन्य जांच प्रक्रिया से गुजरने के बाद उन्हें क्लीन चिट दे दी गई थी। इसी हत्याकांड की वजह से आनंदसेन यादव को मंत्री पद भी गंवाना पड़ा था। इस हत्याकांड में विजयसेन को 10 वर्ष की सजा सुनाई गई थी। वह 2017 में सजा काटकर वापस आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें