हैदरगंज। थाना क्षेत्र के बोपा डुहिया गांव के रहने वाले दिलीप कुमार यादव (35) की लाश बुधवार देर शाम ट्यूबवेल की बड़ेर से लटकती मिली। जानकारी के मुताबिक दिलीप कुमार यादव घर से निकला था लेकिन देर शाम तक वह घर नहीं लौटा तो परिवारीजन उसे ढूंढने निकले।
ढूंढते-ढूंढते ट्यूबवेल पर पहुंचे तो उसका शव लटकता मिला। प्रभारी निरीक्षक हैदरगंज सुरेश कुमार वर्मा ने बताया कि ऐसी कोई जानकारी उन्हें नहीं मिली है।