फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडबाल में जनपदीय टीम को दोहरा खिताब

Fri, 07 Oct 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
कनौसा स्कूल में प्रतियोगिता की जीत की खुशी मनाते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के कनौसा कांवेंट गर्ल्स इंटर कालेज पर चल रही प्रदेशीय विद्यालयीय बालक हैंडबाल प्रतियोगिता में गुरुवार को दोनों वर्गों के सेमीफाइनल मुकाबले में जनपद की टीम ने जीत अपने नाम कर दोहरा खिताब हासिल किया। फाइनल मुकाबले में फैजाबाद की टीम ने अंडर 14 वर्ग में आगरा को और अंडर 19 वर्ग में वाराणसी मंडल की टीम को पराजित किया।
विज्ञापन


शुक्रवार से बालिका वर्ग का मुकाबला होगा। प्रदेशीय विद्यालयीय बालक हैंडबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन में अंडर 14 वर्ग का फाइनल मुकाबला फैजाबाद मंडल व आगरा मंडल टीमों के बीच खेला गया। शानदार प्रदर्शन करते हुए  फैजाबाद मंडल की टीम ने आगरा पर विजय हासिल कर खिताब अपने नाम कर लिया।

सेमी फाइनल में फैजाबाद टीम ने लखनऊ को तथा आगरा ने गोरखपुर टीम को हराया। तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में गोरखपुुर की टीम लखनऊ की टीम पर भारी पड़ी। अंडर 10 वर्ग के सेमीफाइनल मुुकाबले में फैजाबाद मंडल टीम ने वाराणसी टीम पर तथा कानपुर मंडल की टीम ने इलाहाबाद टीम पर विजय हासिल कर फाइनल में प्रवेश  किया।
विज्ञापन


फाइनल प्रतियोगिता में फैजाबाद की टीम ने 26-16 गोल अंतर से कानपुुर की टीम को हराकर खिताबी जीत दर्ज की। वहीं इलाहाबाद टीम को हराकर वाराणसी टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक उदयभान तथा विशिष्ट अतिथि समाजसेवी सुप्रीत कपूर व कनौसा प्रधानाचार्र्या सिस्टर शांता ने विजेता व उप विजेता टीमों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर जिला क्रीड़ा समिति सचिव धर्मेंद्र सिंह, राज्य विद्यालयीय क्रीड़ा संस्थान के एसटी अभिमन्यु सिंह, विजेंद्र सिंह, परमेंद्र सिंह, रमेंद्र सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, परमजीत निषाद, शिवकरन सिंह, अनुज कुमार, विवेक सिंह, राकेश मौर्र्य सहित अन्य खेल प्रेमी मौजूूद रहे।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें