फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुमनामी बाबा का नेताजी से कोई संबंध नहीं

Fri, 21 Oct 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
गुमनामी बाबा का फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नेताजी सुभाषचंद्र बोस के सोलह परिवारीजनों ने जस्टिस विष्णु सहाय आयोग को पत्र भेजकर कहा है कि गुमनामी बाबा का नेताजी से कोई संबंध नहीं है। यह बात जस्टिस मुखर्जी आयोग की जांच रिपोर्ट में साफ हो चुकी है। रिपोर्ट में गुमनामी बाबा के दांत की डीएनए जांच निगेटिव पाई गई थी।
विज्ञापन


नेताजी सुभाषचंद्र बोस के परिवार से जुड़े प्रो. चित्रा घोष, प्रो. द्वारकानाथ बोस, नंदिता बोस, अरधेंदु बोस, कृष्णा घोष और अन्य 11 लोगों ने जस्टिस विष्णु सहाय को भेजे पत्र में कहा है कि जस्टिस मुखर्जी आयोग के आदेश पर नेताजी के पांच भतीजे व भतीजियों के ब्लड सैंपल लिए गए थे।

गुमनामी बाबा के दांत और इन लोगों के सैंपल की डीएनए जांच सेंट्रल फोरेंसिक लेबोरेटरी कोलकाता में की गई। जांच में न तो मातृ पक्ष और न ही पितृ पक्ष से गुमनामी बाबा का कोई संबंध मिला। पत्र में दावा किया गया है कि बाबा के घर में मिले नेताजी के परिवार से जुड़ी तस्वीरें गुमनामी बाबा के आग्रह पर एक विजिटर से लाई गईं थी।
विज्ञापन


पत्र में आयोग से कहा गया है कि जांच के समय इन तथ्यों को संज्ञान में रखने के बाबत यह जानकारी दी है। आवश्यकता पड़ने पर वह लोग आयोग के सामने उपस्थित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें