फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैजाबाद में खुलेगा गुमनामी बाबा जांच आयोग का कैंप कार्यालय

Mon, 22 Aug 2016 10:57 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
गुमनामी बाबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्व. गुमनामी बाबा उर्फ भगवनजी जांच आयोग का कैंप कार्यालय फैजाबाद में खोला जाएगा। इसके लिए जांच आयोग के सचिव ने जिला प्रशासन को पत्र लिखा है। 
विज्ञापन


अयोध्या और फैजाबाद में अपने जीवन के कई साल बिताने वाले स्व. गुमनामी बाबा उर्फ भगवनजी की असलियत का पता लगाने के लिए हाईकोर्ट के सेवानिवृत न्यायमूूिर्त विष्णु सहाय की अध्यक्षता में जांच आयोग का गठन किया गया।

इसमें सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश दिलीप कुमार को सचिव बनाया गया। आयोग के गठन की अधिसूचना 28 जून 2016 को जारी की गई थी। जांच आयोग को छह माह में जांच रिपोर्ट देने की बात बताई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग का कैंप कार्यालय फैजाबाद में खोले जाने के लिए सचिव दिलीप कुमार ने जिला प्रशासन को पत्र भेजा है। पत्र में चार कमरों का कैंप कार्यालय खोले जाने के लिए कहा गया है। अपर जिलाधिकारी नगर वीके पांडेय ने आयोग से कैंप कार्यालय खोले जाने के लिए पत्र आने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के आने के  बाद इसकी व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें