रिहाई के बाद वह काफिले समेत सुलतानपुर रवाना हो गये। आतंकी याकूब की पत्नी को सांसद बनाने की मांग पर समाजवादी पार्टी की ओर से निष्कासित महाराष्ट्र प्रांत के समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष फारुख घोषी सोमवार को लखनऊ से फैजाबाद पहुंचे थे।
नगर कोतवाली के घोसियाना में मीडिया से मुखातिब घोसी ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को बाबरी मस्जिद के पुननिर्माण के लिए पत्र लिखा है।
उन्होंने अयोध्या के विवादित परिसर पहुंच दुआ करने की बात कही और वहां से काफिले से साथ अयोध्या के लिए रवाना हो गये। गतिविधि पर निगाह जमाये पुलिस ने सीओ सिटी, नगर कोतवाल व थानाध्यक्ष कैंट के नेतृत्व में नाका चुंगी पर घेराबंदी कर ली।
नाका चुंगी पहुंचते ही पुलिस ने उनके काफिले को अयोध्या की ओर बढ़ने से रोक दिया। इसके बाद घोषी समेत उनके समर्थकों को हिरासत में ले लिया। हालांकि बाद में सभी को रिहा कर दिया गया।
इस बाबत एसपी सिटी आरएस गौतम ने बताया कि जिले में निषेधाज्ञा लागू है। किसी को कानून का उल्लंघन नहीं करने दिया जाएगा। अयोध्या कूच कर रहे घोषी को रोका गया था। बाद में वह सुलतानपुर के लिए रवाना हो गये।