राज्य स्तरीय डॉ. रामप्रसाद महेंद्रा फाउंडेशन कप रूल आउट क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मंगलवार को गुलाबबाड़ी मैदान में हुआ। पहला मुकाबला गोरखपुर और अंबेडकरनगर के बीच हुआ।
गोरखपुर में टॉस जीतकर पहले बैटिंग कर निर्धारित आठ ओवर में 68 रन बनाए। जवाब में अंबेडकरनगर की टीम 30 रन ही बना पाई। गोरखपुर ने 38 रन से मैच जीत लिया।
दूसरा मुकाबला देवरिया व फैजाबाद स्टेडियम इलेवन के बीच हुआ। देवरिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करके 65 रन बनाए, जिसके जवाब में फैजाबाद स्टेडियम इलेवन 38 रन ही बना पाई और देवरिया ने 27 रन से मैच जीत लिया।
तीसरा मुकाबला रामाराजपूत फैजाबाद और बाराबंकी के बीच होना था लेकिन बाराबंकी की टीम के नहीं आने के कारण रामाराजपूत को वाकओवर मिल गया।
एसोसिएशन के प्रबंध निदेशक संजय महेंद्रा ने बताया कि बुधवार को जौनपुर, प्रतापगढ़, अकबरपुर और सुल्तानपुर की टीमों के बीच मुकाबला होगा। उद्घाटन समारोह में सूर्यकांत पांडेय, देव नारायण पांडेय, सुशील मौजूद रहे।