फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्तों के लिए देवी मंदिर सजकर तैयार

Mon, 27 Mar 2017 11:24 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिरों में बुधवार भोर से शंख और घंटा घड़ियाल के साथ वासंतिक नवरात्र पर्व का आगाज होगा। सुबह से ही कलश स्थापना और वैदिक अनुष्ठानों के बीच देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा शुरू हो जाएगी। देर शाम तक नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित सिद्धपीठों को सजाने संवारने का काम लगभग पूरा हो गया है।
विज्ञापन


नगर के जालपा देवी और देवकाली मंदिरों के विशाल परिसरों में पूजा व सौंदर्य प्रसाधनों की दुकानें सज गई हैं। पावर कार्पोरेशन ने भी नवरात्र पर्व पर देवी मंदिरों में 24 घंटे निर्बाध आपूर्ति देने की तैयारी में है। नवरात्र के पूर्व देवी मंदिरों में भक्ति का रंग चटख होने लगा है।

पूजा की दुकानों पर पूजा, हवन और व्रत सामग्री की खरीदारी शुरू हो गई है। दुकानों पर मां के भक्तों की भीड़ जुटने लगी है। प्रसिद्ध बड़ी देवकाली मंदिर, पाटेश्वरी मंदिर, शीतला माता मंदिर, चौक में हट्ठी महारानी मंदिर, अन्नपूर्णा मंदिर, गुप्तार घाट के मणि माता मंदिर, जालपा नाले के निकट जालपा देवी मंदिर, अयोध्या में छोटी देवकाली मंदिर, मुबारकगंज सिद्धपीठ में मंगलवार से माता के विभिन्न स्वरूपों की पूजा अर्चना शुरू होगी।
विज्ञापन


जिले के रुदौली, मिल्कीपुर, सोहावल, बीकापुर, भदरसा, अयोध्या, मया, चौरे बाजार, गोसाईगंज, हैरिंग्टनगंज, कुमारगंज, अमानीगंज क्षेत्रों में सिद्धपीठों व देवी मंदिरों को सजाने संवारने का काम तेजी से चल रहा है।


शासन के निर्देशानुसार नवरात्र पर्व पर देवी मंदिरों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति देने की तैयारी है। संबंधित फीडरों से की जाने वाली आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त कराकर निर्बाध आपूर्ति दी जाएगी।
- इं. अशोक कुमार, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड प्रथम, फैजाबाद

ठंडा है फलाहार का भाव
फैजाबाद। चैत्र नवरात्र का पर्व बुधवार से शुरू हो रहा है। पर्व को देखते फलाहारों के मूल्य बीते सालों की अपेक्षा कम हुए हैं। हालांकि पूजा सामग्री, फलाहार व फल के ठेलों पर अभी खरीदारों की भीड़ कम जुट रही है। गृहणी मकबरा की वर्षा व रिकाबगंज की संतोष मिश्रा कहती हैं कि इस वर्ष पिछले वर्ष की अपेक्षा फलहार व पूजा सामग्रियों पर महंगाई की मार नहीं है। फल, मेवे, फलाहार और पूजन सामग्रियों के रेट में पिछले कुछ माह में कोई ज्यादा अंतर नहीं आया है। हां, त्योहार शुरू होते ही इसमें कुछ तेजी जरूर आने लगी है।
विज्ञापन


मार्च माह का बाजार (प्रति किलो)
सामान       एक साल पूर्व का भाव     आज का भाव
सेब               130-160 रु.        150
अनार              90-120 रु.        80-100
अमरूद           50-60 रु.            30-40
मुसम्मी            40-50 रु.            35-40
संतरा             70-80 रु.            20 से 25
आलू             12-15 रु.            8 से 10        
अंगूर पीला       65-75 रु.            45-50
अंगूर काला      90-100 रु.            55-60
केला (दर्जन)    40-50 रु.             35 - 40
किशमिश          270-350 रु.        240-300
छुआरा            140-240 रु.        120-180
गरी               220-230 रु.            180-200
काजू             600-800 रु.            960-1100
बादाम           700-800 रु.            700-800
चिरौंजी          850-1000 रु.        800-950
साबूदाना        70-80 रु.            75-85
सिंघाड़ा साबूत    170-180 रु.        120-140
सिंघाड़ा आटा    190-200 रु.        140-165
मखाना          450-600 रु.        400-500
तिल तेल        125-130 रु.         115-120 ली.
चुनरी           05-15 रु.             10 से 250 प्रति
धूप             10 रु.         10-25 रु. पैकेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें