फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैत्र रामनवमी मेले में छाया उल्लास

Sun, 10 Apr 2016 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अयोध्या
विज्ञापन
जगमगाती रंगबिरंगी रोशनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चैत्र रामनवमी मेले के मुख्य पर्व को लेकर नगरी में भीड़ बढ़ने लगी है। श्रीरामजन्मोत्सव पर्व को लेकर मठ-मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रमों व अनुष्ठानों की धूम है तो जन्मोत्सव का उल्लास भी चरम पर पहुंचने लगा है। मेला क्षेत्र में भीड़ के लगातार बढ़ने के मद्देनजर प्रशासन व पुलिस ने सुरक्षा सतर्कता बढ़ा दी है। 
विज्ञापन


चैत्र रामनवमी मेले का मुख्य पर्व श्रीराम जन्मोत्सव को लेकर नगरी में उत्सव का माहौल है। मठ-मंदिरों में चल रहे धार्मिक अनुष्ठान आदि के कार्यक्रम परवान चढ़ रहे  हैं। मुख्य पर्व पर आराध्य के जन्म व उत्सव में शरीक होने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ आने लगी है।

भोर से ही श्रद्धालुओं की भीड़ नगरी के स्नान घाटों से प्रमुख मंदिरों में दर्शन के लिए जुट रही है। मेले में दर्शन-पूजन के लिए देश व प्रदेश के दूरदराज इलाकों से श्रद्धालुओं की भीड़ की आमद बढ़ती जा रही है। श्रद्धालु मठ-मंदिरों व धर्मशालाओं में ठौर बना रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ राम नवमी मेले में नवागत जिलाधिकारी किंजल सिंह की व्यवस्थाओं की सख्त मानीटरिंग व निर्देशों का असर दिखने लगा है। शाम होते ही मेला क्षेत्र रंग बिरंगी लाइटों से जगमगाने लगा है। फैजाबाद मार्ग पर बना अयोध्या का प्रवेश द्वार व फव्वारा पर जगमगाती रंगबिरंगी रोशनी लोगों को बरबस आकर्षित कर रही हैं, तो सरयू के स्नान घाट, राम की पैड़ी दूधिया रोशनी से जगमगा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें