फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोटी कटने की अफवाहों के विरोध में उतरी छात्राएं और महिलाएं, कहा सब बकवास

Sun, 06 Aug 2017 10:32 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
शहर की छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चोटी कटने की घटनाओं और अफवाहों के विरोध में शहर व गांव की पढ़ी-लिखी छात्राएं व महिलाएं सामने आ गईं हैं। वे बेबाक कहती हैं कि यह सब अफवाह है, अगर किसी में दम है तो वह उनकी चोटी काट के दिखाए।
विज्ञापन


हरियाणा-राजस्थान के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश से घूमती हुई अफवाहें अब फैजाबाद में भी पहुंच गई है। दो दिन में अलग-अलग मामलों में दो महिलाओं ने चोटी कटने का आरोप लगाया है। वहीं, घटना के तह तक जाएं तो दोनों ही मामलों में महिलाओं द्वारा एक ही बात कही जा रही है कि वे तो बेहोश हो गई थीं, उन्हें कुछ नहीं मालूम।

हालांकि दोनों ही मामलों में महिलाओं ने अपनी कटी हुई चोटी भी दिखाई है लेकिन पुलिस द्वारा कटे हुए बालों को उनके बालों से मिलान करने पर उसे अलग पाया गया। पुलिस के साथ महिलाओं और छात्राओं का भी कहना है कि ये महज अफवाह है व इसके पीछे सुनियोजित साजिश भी हो सकती है।
विज्ञापन


शहर की छात्रा साक्षी शर्मा कहती हैं कि हद हो गई है, आखिर लोग कैसे इस पर विश्वास कर रहे हैं, सब अफवाह है, दम हो तो मेरी चोटी कोई काट के दिखाए। छात्रा प्रज्ञा मिश्रा, अंकिता सिंह, रिया गुप्ता, श्रुति सिंह कहती हैं कि सब बकवास है, अफवाह फैलाने वालों के साथ जो अपने साथ घटना घटित होने की बात कहे, उस पर भी सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें