फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: गन्ने के खेत में किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 13 Feb 2023 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
मिल्कीपुर (अयोध्या)। थाना इनायतनगर क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने गन्ने के खेत 12 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। ग्रामीणों ने जब खेत में बालिका को बेहोश पड़े देखा तो इसकी सूचना उसके परिवारीजनों व पुलिस को दी। अस्पताल में इलाज के बाद जब बालिका होश में आई तो उसने आरोपी की पहचान बताई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में केस दर्जकर देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया।पीड़ित बालिका के पिता ने पुलिस को तहरीर दी। उसके अनुसार रविवार दोपहर उनकी बेटी गांव के एक खेत में बेहोश पड़ी मिली। वहां जमीन पर खून के छींटे भी पड़े हुए थे। वह बच्ची को जिला अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक इलाज के बाद जब वह होश में आई तो उसने बताया कि गांव का युवक रामचंद्र यादव उसे फुसलाकर गन्ने के खेत में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इससे वह बेहोश हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर, थाना प्रभारी अमरजीत सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और पड़ताल की। एसपी ग्रामीण ने बताया कि पीड़ित बालिका के पिता की तहरीर पर आरोपी रामचंद्र यादव के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि उसकी तलाश में जुटी टीम ने रविवार रात उसे गांव के पास से ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें