सोहावल। रौनाही थाना क्षेत्र अंतर्गत व्यस्त बाजार संजयगंज में गुरुवार देर शाम सड़क के किनारे खड़ी एक बालिका की अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत हो गई।
सात वर्षीय बालिका की पहचान संध्या पुत्री राम प्रसाद निवासी मजनावां के रूप में हुई है। प्रभारी निरीक्षक रौनाही दीपेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वाहन की तलाश की जा रही है।