फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार पीड़ित बालिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर। विकासखंड क्षेत्र के भार्गव तिवारी पुरवा भैरोपुर टिकरा निवासी सतेंद्र तिवारी की पुत्री शिवानी (12) की गुरुवार रात इलाज के दौरान लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में मौत हो गई। वह बुखार से पीड़ित थी। चर्चा है कि बालिका की मौत दिमागी बुखार के चलते हुई है। लेकिन अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

तेज बुखार होने पर बालिका को मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर लाया गया। राहत न मिलने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जिला अस्पताल में भी राहत न मिलने पर बुधवार को परिवारीजन उसे केजीएमयू ले जाया गए लेकिन वहां इलाज नहीं हो सका। उसके बाद डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया।
इस समय बीकापुर क्षेत्र में बुखार का प्रकोप तेज हो गया है। सीएचसी बीकापुर की पैथोलॉजी में काफी समय से टाइफाइड की जांच की भी व्यवस्था नहीं है। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. आरएम शुक्ल ने बताया कि पीड़ित के घर पहुंच कर जांच की जाएगी। उसके बाद ही किस तरह का बुखार था उसके बारे में सही पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें