फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से गैंगरेप, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुचेरा बाजार। इनायतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर तीन युवकों के विरुद्ध दुराचार एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

इनायतनगर के एक गांव निवासी किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर देकर अपने गांव के ही तीन युवकों दिनेश कुमार, फूलचंद और अनिल कुमार पर आरोप लगाया है कि तीन उसकी नाबालिग बेटी को पकड़ कर खेत में उठा ले गए थे, और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
यही नहीं मुंह खोलने पर जान से मार डालने की धमकी भी दी। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बालिका के पिता की तहरीर पर आरोपी तीनों युवकों के विरुद्ध दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें