श्रृषि टोला में भरा गंदा पानी।
- फोटो : अमर उजाला
नाले की सफाई के लिए फतेहगंज के पास बड़े नाले को बंद करने से बुधवार को ऋषि टोला व आसपास जलभराव हो गया। घरों व नालियों का गंदा पानी गलियों में भरने से लोगों को उसी से होकर गुजरना पड़ रहा है।
बरसात के दिनों में जलभराव न हो, इसके लिए अभी से पूरे शहर में नालों की सफाई कराई जा रही है। सफाई के लिए फतेहगंज के पास नाला बंद करने से जलनिकासी पूरी तरह से बंद हो गई है। जिसके चलते ऋषि टोला सरीखे निचले क्षेत्रों व गलियों में पानी भर गया है।
चेयरमैन विजय कुमार गुप्त ने बताया कि पानी बंद नहीं करने से नाले से सिल्ट निकालने में दिक्कत हो रही थी। इसी वजह से नाले को बंद किया गया है। गुरुवार तक ऋषि टोला की समस्या दूर हो जाएगी।