फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: बकाया वसूलकर 26 लाख हड़पे, दो पर केस

Thu, 24 Aug 2023 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। सीमेंट के एक थोक व्यापारी के यहां काम करने वाले कर्मी ने 26 लाख रुपये बकाया वसूलकर हड़प लिया। व्यापारी ने कर्मी व उसके साथी समेत अज्ञात पर केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

लक्ष्मी एग्रो एंड ट्रेडर्स की प्रोपराइटर अमिता पांडेय ने सीओ सिटी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह वर्ष 2019 से एक सीमेंट कंपनी के डीलर के तौर पर काम कर रही हैं। उन्होंने व्यापारियों से संपर्क कर ऑर्डर लेने व पैसे वसूलने के लिए नंदन सिंह निवासी महताब बाग अमानीगंज कोतवाली नगर को नौकरी पर रखा था।
बताया कि उनके द्वारा हर तीसरे माह नंदन सिंह से हिसाब किताब किया जाता था। बीच में मेरा स्वास्थ्य खराब हो गया, इसका फायदा उठाकर नंदन ने अपने चचेरे भाई कृष्णा कुमार सिंह व अन्य के साथ मिलकर करीब 50 फुटकर व्यापारियाें को बेची गई सीमेंट का करीब 26 लाख 17 हजार का बकाया वसूलकर हड़प लिया। मार्च 2022 में मैंने नंदन से पूछा तो उसने कहा कि मार्च 2023 तक हिसाब क्लीयर कर देगा। लेकिन उसने अब तक बकाया वसूली का पैसा उन्हें नहीं दिया है। मांगने पर दोनों उन्हें जान से मारने की धमकी देते हैं। मामले में कोतवाली नगर पुलिस ने आरोपी नंदन सिंह, कृष्णा कुमार सिंह व अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें