फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार मरीज मिले पॉजिटिव, आठ हुए डिस्चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले में शुक्रवार को शुक्रवार को 2771 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हुई और 2943 लोगों का नमूना लिया गया है। रिपोर्ट में चार लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। जबकि, आठ मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। कुल मरीजों की संख्या अब 16516 हो गई है।
विज्ञापन

इनमें सक्रिय मरीज अब 52 बचे हैं। रिपोर्ट में हैरिंगटनगंज के उथनपारा, मवई ब्लॉक के राजनपुर, पूरा ब्लॉक के खानपुर रसूलाबाद व मया ब्लॉक के गोकुलधाम कॉलोनी में एक-एक संक्रमित मिला है। कुल सक्रिय मरीजों में से 49 होम आइसोलेशन में हैं और तीन मरीजों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें