फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: ई-रिक्शा की चपेट में आकर चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर (अयोध्या)। बीकापुर कोतवाली के सामने प्रयागराज हाईवे पर रविवार सुबह ई-रिक्शा की चपेट में आकर एक अधेड़ समेत चार लोग घायल हो गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल राम अभिलाख (55) निवासी कुंभिया, थाना महाराजगंज बीकापुर तहसील में एक अधिवक्ता के मुंशी हैं। वह नगर पंचायत के भगवतीनगर कांशीराम आवासीय कॉलोनी में निवास करते हैं।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब 10 बजे वह कोतवाली के सामने सड़क किनारे पैदल जा रहे थे। तभी अचानक पीछे से आ रहे अनियंत्रित ई-रिक्शा ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इससे राम अभिलाख सड़क पर गिरकर घायल हो गए और ई-रिक्शा भी पलट गया। दुर्घटना में ई-रिक्शा में बैठे बीकापुर क्षेत्र के पातुपुर गांव निवासी अभिषेक, शिवम निवासी असकरनपुर मजरे भवानी का पुरवा बीकापुर और विकास यादव घायल हो गए।
मौके पर पहुंचे समाजसेवी महमूद अहमद ने पुलिस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया। वहां पर चिकित्सक ने तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया जबकि राम अभिलाख को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत
पटरंगा (अयोध्या)। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर सड़क पार कर रहा अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली भेजा गया, जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना शनिवार की सुबह रौजागांव चीनी मिल के पास की है।
रुदौली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। रुदौली कोतवाल ने बताया कि मृतक की पहचान गिरजा प्रसाद यादव (52) निवासी ऐथर कोतवाली रुदौली जिला अयोध्या के रूप में हुई है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें