फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घने कोहरे ने तबाह किए गांव के चार परिवार, मचा कोहराम

Wed, 01 Feb 2017 10:34 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
बाराबंकी में हुए हादसे के बाद जमुनियामऊ गांव में रोते-बिलखते परिवारीजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घने कोहरे के बावजूद घर से बिना चाय पिए जियारत को निकले जमुनियामऊ गांव के चार परिवारों के लोगों को यह नहीं पता था कि अब अपनों सेे दोबारा नहीं मिल सकेंगे। चालक समेत जीप में सवार सभी 10 लोगों की मौत से पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


हर किसी की जुबां पर बस एक ही बात है कि अपनों का कहा मान गए होते तो शायद यह दिन न देखना पड़ता। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने एक साथ 10 लोगों के शवों को देखा तो रो पड़े। गांव में मृतकों के मां-बच्चों समेत परिवारीजन का बुरा हाल था।  

बुधवार की भोर मौत की खबर आते ही गांव में कोहराम मच गया, मातम छा गया। गांव का हर कोई इस हादसे की खबर पाकर शोकाकुल हो गया और पीड़ित परिवारों के घर की ओर बढ़ चला। हर तरफ चीख-पुकार की आवाजें सुनाई दे रही थीं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें