फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना ऑक्सीजन चार मरीजों की मौत

Mon, 12 Sep 2016 12:01 AM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
लाश - फोटो : demo pic
विज्ञापन
जिला अस्पताल में रविवार देर रात एक के बाद एक चार गंभीर मरीजों ने ऑक्सीजन न मिलने से दम तोड़ दिया। चारों मरीजों की मौत पर परिवारीजनों ने ऑक्सीजन लगाने में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


डॉक्टरों व स्टाफ से तीमारदारों ने हाथापाई भी की। सीएमएस के साथ ही पुलिस भी पहुंच गई। देर रात तक तीमारदारों को समझाने-बुझाने का प्रयास जारी था। सीएमएस ने मामले में जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

अंबेडकरनगर के किछौछा क्षेत्र के रहने वाले घनश्याम पुत्र रामकिशोर और मोहम्मद मोइन पुत्र सलीम को परिवारीजन रविवार रात बेहोशी की हालत में लेकर जिला अस्पताल फैजाबाद पहुंचे। इलाज शुरू होने के साथ ही दोनों को ऑक्सीजन लगाई गई मगर कुछ ही देर में दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन


इस पर परिवारीजन इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। इसी बीच रविवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराई गई रामा देवी पत्नी सूर्यलाल निवासी हैदराबाद जिला बस्ती और मनोज पुत्र विनय कुमार निवासी कैंट की भी मौत हो गई।

इस पर चारों मरीजों के परिवारीजनों ने ऑक्सीजन लगाने में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। गुस्साए लोगो ने डॉक्टरों व स्टाफ से हाथापाई भी की। तीमारदारों ने आरोप लगाया कि मरीजों को सिर्फ ऑक्सीजन मॉस्क लगा दिया गया जबकि पाइप लाइन में ऑक्सीजन थी ही नहीं। इसी वजह से मरीजों की मौत हो गई।

हंगामे की खबर पाकर सीएमएस डॉ. हरिओम व कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंच गई। पुलिसकर्मी कुछ तीमारदाराें को कार्रवाई का आश्वासन देकर कोतवाली ले गए। सीएमएस का कहना है कि मामले में जांच कराई जाएगी।

यदि इलाज में कोई भी लापरवाही मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। डॉ. रामकिशोर का कहना है कि घनश्याम व मोहम्मद मोइन गंभीर हालत में लाए गए थे, इस वजह से उनकी मौत हो गई। इलाज व ऑक्सीजन लगाने में कोई लापरवाही नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें