फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथों के निरीक्षण में मिलीं खामियां

Wed, 03 Feb 2016 11:46 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर उपचुनाव में शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए लगाए गए मजिस्ट्रेटों ने बुधवार को बूथों का दौरा किया। निरीक्षण में शौचालय, पेयजल, फर्नीचर, रैंप जैसी खामियां पाई गई। शाम को जिला प्रशासन ने मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक की। डीएम योगेश्वर राम मिश्र ने इन खामियों को दुरुस्त कराने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिया है।
विज्ञापन


बीकापुर उपचुनाव में मतदान 13 फरवरी को होना है। इसके लिए जिला प्रशासन ने तीन सुपर जोनल, छह जोनल और 44 सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ ही अतिसंवेदनशील और संवेदनशील बूथों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है।

डीएम के निर्देश के बाद बुधवार को लगाए गए मजिस्ट्रेटों ने बूथों का दौरा किया। कई बूथों पर हैंडपंप खराब मिले तो कुछ पर प्रकाश व्यवस्था ठीक नहीं पाई गई। फर्नीचर के साथ ही कई स्थानों पर रैंप नहीं पाए गए। 
विज्ञापन


शाम को जिला प्रशासन के अफसरों ने इन मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक की। बैठक में डीएम सहित वरिष्ठ अफसरों ने व्यवस्था में लगाए गए अफसरों को बताई गई कमियों को दुरुस्त कराने के लिए पंचायत, शिक्षा सहित अन्य विभागों को निर्देश दिया।

कहा गया कि सभी मतदान केंद्रों पर प्रकाश के साथ दूसरी व्यवस्थाएं कराई जाए। शांतिपूर्ण मतदान के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं के बारे में चर्चा की। कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में उपजिला निर्वाचन अधिकारी आरएन शर्मा, सीआरओ प्रमोद शंकर शुक्ल, रिटर्निंग अफसर अमित कुमार सिंह के साथ ही अन्य अफसर मौजूद थे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें