फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद विश्वनाथ दास को दह जलसमाधि

Thu, 27 Aug 2015 11:03 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीराम मंदिर आंदोलन व विहिप के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल से जुड़े रहे पूर्व सांसद महंत विश्वनाथ दास शास्त्री का इलाज के दौरान दिल्ली में मंगलवार को निधन हो गया था।
विज्ञापन


उनका शव बुधवार को दिल्ली से अयोध्या रामानंद आश्रम दर्शन भवन जानकी घाट पर लाया गया था। स्व. शास्त्री के अंतिम दर्शन व श्रद्धांजलि देने के लिए संत-धर्माचार्य व श्रद्धालुओं की भीड़ रही।

गुरुवार को पहली बेला लगभग साढ़े दस बजे मंदिर से गाजे-बाजे के साथ अंतिम यात्रा साधु परंपरा के अनुसार निकाली गई। विभिन्न मार्गों से होते हुए यात्रा सरयू तट पर पहुंची।
विज्ञापन


यहां पर साधु परंपरा के अनुसार उन्हें जलसमाधि दी गई। आश्रम व सरयू तट पर श्रद्धांजलि देने वालों में बड़ा स्थान के महंत बिंदुगद्याचार्य स्वामी देवेंद्र प्रसादाचार्य, महंत कमलनयन दास शास्त्री, ज.गु. रामानंदाचार्य स्वामी राम दिनेशाचार्य, महंत रामचंद्र दास, रामबल्लभाकुंज के अधिकारी राजकुमार दास, महंत मनमोहन दास, महंत रामकुमार दास, पुजारी रमेश दास, रामजी दास, सुरेश दास वेदांती, पुजारी रामदास, महंत कन्हैया दास, महंत बृजमोहन दास, महंत नारायणाचारी, अंबेडकरनगर के वरिष्ठ भाजपा नेता इंद्रमणि शुक्ल, महंत गिरीश पति त्रिपाठी, मिथिला बिहारी दास, शैलेंद्र मणि पांडेय, शक्ति सिंह, राघवेश दास, अभिषेक मिश्र, राधेश्याम शास्त्री, ओमप्रकाश सिंह, कमलाशंकर पांडेय, परमानंद मिश्र, ऋषिकेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें