फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राममंदिर के नाम पर बनाया फर्जी ट्वीटर एकाउंट व वेबसाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। राम मंदिर के नाम पर फर्जी ट्विटर अकाउंट व वेबसाइट बनाकर चंदा मांगने का मामला प्रकाश में आया है। इसको गंभीरता से लेते हुए श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम जन्मभूमि थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

श्रीराम जन्मभूमि क्षेत्र के ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि उच्चतम न्यायालय द्वारा पारित आदेश का पालन करते हुए भारत सरकार ने 5 फरवरी 2020 को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र नाम से दिल्ली में ट्रस्ट पंजीकृत हुआ था। ट्रस्ट के पंजीकरण के बाद भारत सरकार द्वारा अयोध्या में अधिग्रहित की गई संपूर्ण भूमि से संबंधित समस्त चल व अचल संपत्ति ट्रस्ट को हस्तांतरित कर दी गई। ट्रस्ट ने 19 फरवरी 2020 को अपनी पहली बैठक में प्रस्ताव पारित करके स्टेट बैंक ऑफ इंडिया नया घाट अयोध्या में खाता खोला। ट्रस्ट द्वारा अभी तक कोई वेबसाइट व ट्विटर अकाउंट नहीं बनाया गया है।
केवल यही ट्रस्ट ही श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए देश में धन संग्रह हेतु अधिकृत है। चंपत राय ने बताया कि ट्रस्ट के संज्ञान में आया है कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण हेतु दिल्ली निवासी एक युवक ट्रस्ट का लोगो लगाकर मंदिर निर्माण करने के लिए रामलला के नाम से ट्विटर अकाउंट व राम मंदिर के नाम से वेबसाइट बनाकर दान इकट्ठा कर रहा है, जो अवैध है। उन्होंने मांग की कि राम मंदिर के नाम पर बनाए गए फर्जी वेबसाइट व अकाउंट को तुरंत बंद कराया जाए। इस मामले में थाना रामजन्मभूमि में धारा 419, 420, 463, 465, 468 आईटी एक्ट 66सी, 66 डी के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें