फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वालिटी सर्वे को लिए दूध के नमूने

Tue, 17 Jan 2017 10:43 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
आइस पैक में संकलित किये गये दूध के नमूने व उपस्थित अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारत सरकार के निर्देश पर नेशनल क्वालिटी मिल्क सर्वे के तहत जिले में दूध के एक दर्जन नमूने संकलित किए गए हैं। दूध के सभी नमूनों को आइस पैक में भर का लैब भेजा गया है। यह कार्रवाई अभिहित अधिकारी दीपक सिंह की मौजूदगी में की गई है।       
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा अधिकारी रत्नाकर पांडेय ने आदर्श डेयरी रामनगर से भैंस के दूध का एक नमूना सील किया है। इसी के साथ राम की पैड़ी से ज्ञान ब्रांड पराग मिल्क रानोपाली से पराग का पाश्चुराइज्ड टोंड मिल्क का नमूूना सील किया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपराजिता तिवारी ने भी दूध के तीन नमूने सील किए हैं। उन्होंने अंगूरी बाग से शुद्घ ब्रांड, कौशलपुरी कॉलोनी से पारस ब्रांड और पठान टोलिया के राम बरन के यहां भैंस के दूध का नमूना सील किया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सूर्यमणि ने हरिपुर जलालाबाद स्थित राधिका डेयरी से में मिलने वाले दूध गुणवत्ता संदिग्ध पाए जाने पर एक नमूना सील किया है।
विज्ञापन


इसी क्षेत्र से एक दुधिया मून्नू यादव से भी दूध का नमूना सील कर जांच के लिए प्रदेश प्रयोगशाला भेजा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश चौधरी ने बीकापुर से एक भैंस का दूध और एक मिश्रित दूध का नमूना सील किया है।

इसी प्रकार रुदौली तहसील क्षेत्र के नैपुरा निवासी राघवराम फेरीवाले से भेलसर चौराहे पर भैंस का दूध और मुत्तौली निवासी दयाशंकर से मिश्रित दूध का नमूना सील किया गया है। अभिहित अधिकारी ने बताया कि सभी कार्रवाई शासन के निर्देश पर की गई है। दूध में किसी प्रकार का केमिकल नहीं मिलाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें