फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में जमा-निकासी को दिनभर जूझे लोग

Sat, 12 Nov 2016 10:38 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
शनिवार को भारतीय स्टेट बैंक की मुख्यशाखा का एटीएम जहां बंद रहा वहीं पैसे की निकासी के लिए बैंक में जुटी लोगो की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शनिवार को नोट बदलने को लेकर जिले भर की बैंक शाखाओं व डाकघर पर सुबह से भीड़ उमड़ी। लगभग सभी शाखाओं में अब तक नकदी जमा किए जाने के सारे रिकार्ड टूटते जा रहे हैं लेकिन इसका अधिकृत आंकड़ा बैंक प्रबंधन सार्वजनिक न कर सीधे मुख्यालय भेज रहा है।
विज्ञापन


जिले भर में एटीएम छलावा साबित होते रहे। शासन-प्रशासन से जिले भर में बंद एटीएम को खोलने का आदेश शनिवार को भी निष्प्रभावी रहा। शहर से ग्रामीण इलाकों में स्थित सैंकड़ों एटीएम के शटर गिरे ही रहे। इसकी वजह से हजारों लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। 

हजार व पांच सौ नोट बंद किए जाने के बाद से घर में रखे नोटों को बदलने व जमा करने की हड़बड़ाहट लोगों में शनिवार को भी बैंक व डाकघर की शाखाओं में साफ दिखी। किसी शाखा पर ग्राहकों की सर्वाधिक भीड़ कतार लगाए मिली तो कहीं यह संख्या कम रही लेकिन शाखा परिसर से बाहर सड़क तक लोग नोट जमा व बदलने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते रहे। तीसरे दिन भी शहर से ग्रामीण क्षेत्र में एटीएम लोगों को दगा दे गए। लोग एटीएम का शटर गिरने और पैसे न होने के कारण मायूस हो लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें